पाकिस्तान का अनोखा मामला, गियर बदलने का स्टाइल देख ड्राइवर से हो गया प्यार, रचा ली शादी

By: Ankur Fri, 04 Nov 2022 11:36:23

पाकिस्तान का अनोखा मामला, गियर बदलने का स्टाइल देख ड्राइवर से हो गया प्यार, रचा ली शादी

कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता हैं जो किसी को कभी भी हो सकता हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला पाकिस्तान से सामने आया हैं जहां एक लड़की को अपने ड्राईवर से प्यार हो गया और उसने उसके साथ शादी तक रचा डाली। इससे भी हैरानी वाली वजह यह हैं कि लड़की को अपने ड्राईवर से उसके गियर बदलने का स्टाइल देख प्यार हुए। अपने पूर्व ड्राइवर से शादी करने वाली महिला ने स्वीकार किया कि वह कार में गियर बदलने के बाद उसका हाथ पकड़ना चाहती थी। उसने ये भी कहा कि वह जिस तरह से गियर शिफ्ट करते समय अपने हाथ हिलाते थे, उस पर उनका दिल आ गया। इस दौरान वह अक्सर उसके हाथों को पकड़ने की इच्छा महसूस करती थी।

दरअसल, महिला का ड्राइवर उसे गाड़ी चलाना सिखाता था। इसी दौरान जब महिला ने उसके गियर बदलने का तरीका देखा, तो वह उसपर फिदा हो गई और अपना दिल हार बैठी। एक साक्षात्कार में महिला ने खुलासा किया कि उसे अपने पति से प्यार क्यों हुआ। उसने बताया कि ये उसे अपनी पति के कार में गियर बदलने का तरीका बेहद पसंद था, जिसने उसे अपनी ओर आकर्षित किया।

इंटरव्यू के दौरान जब महिला से अपने पति को एक गाना डेडिकेट करने को कहा गया तो, महिला ने 'हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए' गाना अपनी प्रेम कहानी को समर्पित किया। इतना ही नहीं महिला ने अपने प्रेमी के लिए गाने की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाईं। इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस बात ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों अपनी शादी में भी बेहद खुश होंगे।

ये भी पढ़े :

# अनोखी परंपरा जहां शादी में उल्टा लटकाकर की जाती हैं दूल्हे की पिटाई!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com